पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपूत समाज के संघर्षमय व बलिदानी अतीत से रखेंगे गौरवशाली भविष्य की नींव : सुष्मिता

राजपूत समाज के संघर्षमय व बलिदानी अतीत से रखेंगे गौरवशाली भविष्य की नींव : सुष्मिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपूत समाज का अतीत संघर्ष की गाथाओं से भरा हुआ है। समाज ने जो गौरव अर्जित किया है वह उसे कुर्बानियां देकर मिला है। इसे सहेजकर रखने और आने वाली वाली पीढ़ी को धरोहर के रुप में देने की जरूरत है। तभी हम गौरवशाली भविष्य की नींव रख पाएंगे।

यह बात श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिला संयोजक सुष्मिता राजपूत ने कही। वे महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर महाराणा प्रताप कॉलोनी में स्थित राजपूत छात्रावास में आयोजित संगोष्ठी में बोल रही थीं। उन्होंने कहा महाराणा प्रताप का जीवन और उनका संघर्ष किसी से छिपा नहीं है। हमें उनके जीवन व शौर्य से प्रेरणा लेना चाहिए।

जिलाध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा हमें नई पीढ़ी को हमारे अतीत से अवगत कराना चाहिए। उन्हें समय निकालकर वीर महापुरुषों व महाराणा प्रताप के चरित्र के बारे में विस्तार से बताना चाहिए। जिससे वे अपनी समाज के वीर पुरुषों का पराक्रम समझ सकें।

प्रदेश मंत्री सविता मौर्य ने कहा हम सभी को अपनी अतीत पर गर्व करना चाहिए लेकिन सुंदर भविष्य के लिए भी सामाजिक बदलाव के साथ चिंतन करना चाहिए। संभाग अध्यक्ष सुनीता सोलंकी ने सामाजिक बदलाव में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखते हुए कहा हमें बदलाव के लिए सक्रिय रुप से आगे आकर अपनी भूमिका तय करने की जरूरत है। जिससे सामाजिक बुराइयों व कुरीतियों को दूर किया जा सके।

जिला संरक्षक शकुंतला गहलोद ने कहा महिलाएं ही बच्चों में संस्कारों का बीज बोती हैं। हर महिला को चाहिए कि वे देश व समाज के लिए संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने का दायित्व निभाए, जिससे महिलाओं का समाज में मान सम्मान गौरव बना रहे। मीना मौर्य, कन्याकुमारी मौर्य, बुलबुल राजपूत, राधिका शेखावत ने भी अपने विचार रखे।

संगोष्ठी

महिलाएं ही बच्चों में संस्कारों का बीज बोती हैं : गहलोद

हरदा। महाराणा प्रताप जयंती पर हुई महिलाओं की संगोष्ठी।

खबरें और भी हैं...