पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएस ने कहा: चना खरीदी में लगाओ गेहूं खरीदी का स्टाफ और मशीनरी

पीएस ने कहा: चना खरीदी में लगाओ गेहूं खरीदी का स्टाफ और मशीनरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा। मंडी में पीएस को किसान समस्याएं बताते हुए।

गोपनीय दौरे की वजह कहीं ये तो नहीं

बीते 15 दिन में प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल शनिवार को दूसरी बार हरदा के दौरे पर आए। खास बात यह है कि दोनों ही बार प्रशासन ने उनके दौरे को गोपनीय रखा। उनके आने की जानकारी मीडिया को नहीं दी। कृषि विभाग, मंडी के अफसरों ने भी किसी को नहीं बताया। आम किसान यूनियन से जुड़े सुनील गोल्या ने कहा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है। 1 से 10 जून के गांव बंद होने की खबर के चलते सरकार के विश्वस्त अफसर यहां आकर केवल आंदोलन की रणनीति की खुफिया जानकारी जुटा रहे हैं। जिससे सरकार बंद से निपटने का कोई वैकल्पिक रास्ता बना सके। गोल्या ने कहा अधिकारियों को किसानों के बीच संवाद करना चाहिए। उनकी परेशानी सुनना व उसे हल करना चाहिए। यदि वे सिर्फ अफसरों को सूचना देकर चंद मिनटों में दौरे की रस्म अदायगी कर वापस लौट जाते हैं। यूनियन के राम इनानिया ने कहा सरकार किसानों की चिंता करती तो किसानों से चर्चा करती। पीएस स्तर के अफसर दो बार आए लेकिन काेई व्यवस्था नहीं बदली, इसे क्या समझा जाए। यदि पीएस किसानों के लिए आते तो किसान संगठनों से भी चर्चा करते।

अब एक बार में 80 क्विंटल किया है जल्द 120 करेंगे

एक बार में एक किसान से एक एसएमएस पर 40 क्विंटल खरीदी के कारण किसानों को मंडी में 2-3 दिन इंतजार करने की शिकायत सामने आने पर श्री गोविल ने कहा अब 40 के बजाय एक किसान से 80 क्विंटल लिया जा रहा है। इस मात्रा को बढ़ाकर 120 क्विंटल कर रहे हैं, जिससे शेष किसान अपनी बाकी की उपज जल्द तुलाई करा सकेंगे। उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हर 40 क्विंटल के लिए समिति स्थानीय स्तर से एमएसएस भेजेगी। पीएस ने किसानों से एक ही दिन में खरीदी व तौल के निर्देश दिए, जिससे किसानों को बेवजह इंतजार न करना पड़े।

सूचना देकर अपडेट कर भुगतान की कार्रवाई कर रहे हैं

जिन किसानों का भावांतर का भुगतान रुका है उनके खाता नंबर या तो गलत हैं या बंद हैं। ऐसे किसान 10 फीसदी से ज्यादा नहीं हैं। उन्हें सूचना देकर अपडेट कर भुगतान की कार्रवाई कर रहे हैं। मंडी से लगातार संपर्क कर जानकारी ली जा रही है। एमपीएस चंद्रावत, उप संचालक, कृषि हरदा

खबरें और भी हैं...