हाउसिंग बोर्ड के मकानों की कीमतों का होगा पुनर्निर्धारण
हरदा| मप्र गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (मप्र हाउसिंग बोर्ड) के मकानों की कीमतों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। इसमें लोगों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। हितग्राहियों की सुविधा के लिए बकाया भू-भाटक एक मुश्त जमा कराने की वन टाइम सेटलमेंट योजना को 31 अक्टूबर तक जारी रहेगी।