हरदा| महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया गया। संस्था प्रमुख श्री दीपक सिंह राजपूत ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को संस्था की शत-प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा को बनाए रखने के लिए धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री राजपूत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मौजूद संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री रामचंद्र खले, श्री सांवरिया जी, श्री अनिल सिंह राजपूत, सुश्री आरती दवे, नीलोफर खान, श्री वर्मा जी आदि शिक्षकगणों ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कक्षा बारहवीं के कुछ विद्यार्थी भावुक हो गए।