पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बुजुर्गों के पास जीवन के संचित अनुभवों का खजाना : बिल्लोरे

बुजुर्गों के पास जीवन के संचित अनुभवों का खजाना : बिल्लोरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरदा| बुजुर्गों के पास सांसारिक जीवन में विभिन्न पड़ावों में पर मिले खट्टे-मीठे अनुभवों का खजाना होता है। हर संतान को अपने माता-पिता व समाज के अन्य बुजुर्गों से इन अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। जिससे हम उन परेशानियों और गलतियों को करने से बच सकें, जिसके परिणाम नुकसानदायक होते हैं। यह बात कतिया गौरव परिवार के सदस्य व हेड कांस्टेबल हुकुम बिल्लोरे ने वृद्धाश्रम में अपने जन्मदिन पर फल बांटते हुए कही। उन्होंने कहा आजकल ज्यादातर लोग बुजुर्गों को बोझ मानकर घर से निकाल देते हैं, लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि उनकी संतान भी उनके साथ बुढ़ापे में ऐसा ही कर सकती है।

टीम के अनिल भवरे ने कहा माता-पिता के समान संसार में अपनी संतान के लिए कोई और त्याग नहीं करता है। ऐसे में बुढ़ापे में हमें उनका न केवल मान सम्मान करना चाहिए बल्कि उनकी सेवा करना चाहिए। जिससे वे अपनी संतान पर नाज कर सकें। एनपी पाटनकर ने कहा यदि युवा बुजुर्गों के सानिध्य में रहें तो उन्हें बड़े होने का अहसास नहीं होगा वहीं बुजुर्ग हमारे बीच रहने से खुद को बूढ़ा महसूस नहीं करेंगे। टीम ने बताया कतिया गौरव के किसी भी सदस्य का जन्मदिन अब अनाथ बच्चों या वृद्धाश्रम में गरीबों की जरूरत की पूर्ति कर मनाया जाएगा। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

खबरें और भी हैं...