पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 4 दिशाओं से बजे शंख घड़ियाल, ढोल पर महिलाओं ने गाए बधाई गीत

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 4 दिशाओं से बजे शंख घड़ियाल, ढोल पर महिलाओं ने गाए बधाई गीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बायपास राेड किनारे माहेश्वरी मांगलिक भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण का जन्म होते ही चारों दिशाओं से शंख, घडिय़ाल, ढोल गाजे बाजों की आवाजें गूंजने लगी। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके बाद माखन-मिश्री का प्रसाद बांटा। महिलाओं ने काफी देर तक नाचते गाते हुए खुशी का इजहार किया।

महात्मा गांधी बालक हायर सेकंडरी स्कूल के रिटायर्ड प्राचार्य बीपी तिवारी द्वारा सात दिनी भागवत कथा का आयोजन माहेश्वरी धर्मशाला में चल रहा है। शनिवार को कृष्णचंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया। इसके बाद उनकी बाल लीलाओं का छोटी-छोटी कथाओं के जरिए उदाहरण देकर वर्णन किया। गोवर्धन पर्वत, पूतना का वध व अन्य प्रसंग भी सुनाए। उन्होंने कहा जहां संसार को कृष्ण से कर्म का संदेश दिया वहीं प्रेम का भी संदेश दिया।

हरदा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नाचते हुए महिलाएं।

20 मिनट तक नाचती रहीं महिलाएं

श्रीमद भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। वाद्य यंत्रों के स्वर गुंजायमान होते ही पंडाल में बैठी अनेक महिलाएं मंच के सामने आकर पूरे उत्साह व उमंग से नाचने लगीं। एक-दूसरे की देखादेखी अन्य महिलाएं भी साथ होकर झूमने लगीं। करीब 20 मिनट तक महिलाओं ने नाचते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया। पूरा पंडाल तालियां से गूंजता रहा। आखिरी में माखन मिश्री का प्रसाद बांटा। तिवारी ने बताया कथा का समापन 22 मई को पूर्णाहुति के साथ होगा। रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने आ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...