हरदा| कर्नाटक विस में बहुमत साबित करने के दौरान एक दिन के सीएम येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद भाजपा की कार्यशैली पर कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने इस लोकतंत्र व इसमें भरोसा रखने वाले भारतीय नागरिक की जीत बताया। उन्होंने कहा कई दिनों ने पीएम नरेंद्र मोदी व अमित शाह पूरे देश में संवैधानिक संस्थाओं सहित अन्य संस्थाओं पर भी बलपूर्वक अपनी विचारधारा थोपने का प्रयास कर रहे थे। वहीं कांग्रेस मुक्त भारत के नारे का ढिंढोरा पीटकर देश को एक व्यक्ति एवं एक विचारधारा के अधीन करने का षडयंत्र रच रहे थे। गार्गव ने कहा कर्नाटक में हुए घटनाक्रम का असली चेहरा व चरित्र जनता के सामने उजागर हो गया। उन्होंने कहा कर्नाटक विस में भाजपा की पराजय असल में सीएम येदियुरप्पा की हार न होकर नरेंद्र मोदी व अमित शाह की विचारधारा की हार है। उन्होंने विस में कांग्रेस-जेडीयू विधायकों को लोकतंत्र बचाव संग्राम सेनानी की उपाधि देते हुए कहा इन विधायकों ने जिस मजबूती से भाजपा के धनबल बाहुबल के प्रयोग के बाद भी अपनी पार्टी की धर्म निरपेक्षता भारतीय समाज में यकीन रखने वाली विचारधारा को बुलंद रखा, वह सम्मान योग्य है।