पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौ एकड़ से ज्यादा में ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान सम्मानित, 600 का लक्ष्य

सौ एकड़ से ज्यादा में ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान सम्मानित, 600 का लक्ष्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जय किसान वेलफेयर सोसायटी रूरल फोकल प्वाइंट कंग माई होशियारपुर ने पंजाब में ऑर्गेनिक खेती करने के आसान तरीके को प्रचलित करने, ऑर्गेनिक फार्मिंग की महत्ता और लागू करने के विषय संबंधी ऑर्गेनिक खेती जागरूकता कैंप लगाया।

इस अवसर पर मुख्य मेहमान डॉ. मधु गिल स्टेट इंचार्ज ऑर्गेनिक फार्मिंग पंजाब एग्री इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड चंडीगढ़ विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके ऑर्गेनिक खेती को अपना चुके किसानों को सर्टिफिकेट दिए गए। इंजीनियर वरुण देव प्रधान जय किसान वेलफेयर सोसायटी ने कहा कि आज तकरीबन सौ एकड़ से ज्यादा विधिपूर्वक तरीके से ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे किसानों को सर्टिफिकेट दिए गए हैं और सोसायटी ने इसे तकरीबन 600 एकड़ खेती को ऑर्गेनिक सिस्टम द्वारा अपनाने के लिए रजिस्टर करने का लक्ष्य रखा है।

सोसायटी पंजाब एग्रो के सहयोग से ऑर्गेनिक खेती की मार्केटिंग में आ रही समस्याओं के बारे में काम कर रही है। जिसके लिए किसानों के भी सहयोग की जरूरत है। सोसायटी के पास इस समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अपेडा प्रमाणित पैक हाउस है जो ऑर्गेनिक खेती को मंडीकरण करने के लिए हमारी सहायता करेगा।

इस समय मुख्य मेहमान डॉ. मधु गिल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की ओर से लोगों की सेहत को मुख्य रखते स्टेट स्तर के ऑर्गेनिक फार्मिंग को बड़े स्तर पर लाने के लिए यह मिशन लागू करने का प्रोग्राम बनाया है, इस मौके खेती एक्सपर्ट डॉ. जसपाल सिंह एचडीओ, डॉ. मधु गिल, अवतार सिंह फगवाड़ा, हेमराज भारद्वाज, ऑर्गेनिक खेती किसान सुरजीत सिंह बीरमपुर, हरप्रीत सिंह, पुरुषोत्तम दास पस्सन कंडी एवं अन्य किसान शामिल थे।

ऑर्गेनिक खेती सेमिनार में एक्सपर्ट एवं किसान। -भास्कर

खबरें और भी हैं...