हरियाना-होशियारपुर रोड पर गांव भीखोवाल में रविवार रात चार दुकानों के शटर तोड़ चोरों ने सामान अऔर नकदी चोरी कर ली। थाना हरिायना पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चोरों ने अमन मेडिकल स्टोर, सब्जी, हलवाई और मोबाइल की दुकान के शटर तोड़े। रछपाल सिंह, पूल राम, हनी कुमार और मंगत राम समूह दुकानदारों ने बताया कि सुबह आकर उन्होंने देखा कि उनकी दुकानों के शटर टूटे हुए थे। रछपाल सिंह ने बताया कि चोर उसकी दुकान का सेंटर लोक तोड़कर दस हजार रुपए नकदी ले गए। साथ लगती दुकान से 10 मोबाइल चोरी हो गए। सब्जी और हलवाई की दुकान के ताले टूटने के बावजूद चोर कुछ ले जाने में असफल रहे। समूह दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भीखोवाल अड्डे पर पुलिस की रात के समय पक्की ड्यूटी लगाई जाए। थाना हरियाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।