पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द आरंभ करे केंद्र सरकार : ठाकुर

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द आरंभ करे केंद्र सरकार : ठाकुर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव घुगियाल में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुनीश वशिष्ठ आशु द्वारा श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना होशियारपुर के अध्यक्ष लक्की ठाकुर को सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

जिले के भीतर करणी सेना द्वारा करवाए जा रहे सामाजिक कार्यों जैसे कि रक्तदान कैंपों का आयोजन करके जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाना, नशों के विरुद्ध प्रचार करना, युवा शक्ति को देश हित में लामबंद करना, निर्धन परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करना, सनातन धर्म का प्रचार करना, भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध आवाज बुलंद करना, वातावरण संरक्षण मुहिम के तहत प्रत्येक वर्ष सैकड़ों वृक्ष लगाना, निर्धन होशियार विद्यार्थियों की मदद करना, बुजुर्गों को समाज में सम्मान दिलाना, गांवों में स्वच्छता अभियान चलाना, जल बचाओ आदि कार्यों की ब्राह्मण महासभा द्वारा सराहना करके हर संभव सहयोग देने का प्रण लिया गया। लक्की ठाकुर ने कहा कि अपने वायदे के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार को अगले वर्ष लोकसभा चुनावों से पूर्व अयोध्या में हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर का निर्माण जल्द आरंभ करवाना चाहिए। इस मौके अश्विनी ठाकुर जंगली, मोंटी ठाकुर, डॉ. अरविंद ठाकुर, रणजीत राणा, दीपक गुलेरिया, प्रदीप, विक्रम ठाकुर, अंकुश राणा, साहिल ठाकुर, वीर प्रताप व प्रदीप मौजूद थे।

गांव घुगियाल में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मुनीश वशिष्ठ आशु लक्की ठाकुर को सिरोपा पहनाकर सम्मानित करते सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...