हरियाना | डिप्स विद्यालय हरियाना में चेयरमैन गुरबचन सिंह, सीईओ मोनिका मंडोत्रा और प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा के निर्देशानुसार स्कूल काउंसिल 2018-19 का गठन किया। इस कौंसिल में अखिल हांडा को हेड ब्वॉय और लवलीन को हेड गर्ल नियुक्त किया। प्रभजोत सिंह और जैस्मीन को वॉइस हेड ब्वॉय और हेड गर्ल के लिए चुना गया। चारों हाउसों डायमंड, आईवरी, पर्ल और सफायर के लिए कैप्टन और वाइस कैप्टन की नियुक्ति भी की। इस काउंसिल में स्पोर्ट कैप्टन, अनुशासन इंचार्ज की भी नियुक्ति की। इन सभी ने अपने अपने कर्तव्य पूरे करने के लिए शपथ भी ग्रहण की। प्रिंसिपल मोनिका सचदेवा ने सभी को विद्यालय की उन्नति के लिए मन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।