पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोटरसाइकिलों की टक्कर से 2 व्यक्ति जख्मी

मोटरसाइकिलों की टक्कर से 2 व्यक्ति जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाना | हरियाना-जनौड़ी लिंक रोड पर स्थित गांव खानपुर के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत होने से 2 व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी अनुसार सुरिंद्र कुमार निवासी गांव खेपड़ा अपने बाइक पर हरियाना जा रहा था कि सामने से आ रहे कमल हुसैन निवासी दशहरा ग्राउंड हरियाना की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए टक्कर हो गई। टक्कर लगने से दोनों को गंभीर चोटें लगने पर स्थानीय लोगों द्वारा उपचार हेतु सिविल अस्पताल हरियाना में भर्ती करवाया गया। थाना हरियाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...