एमए पंजाबी सेमेस्टर पहले में हरप्रीत कौर प्रथम
हरियाना | जीजीडीएसडी कॉलेज हरियाना के विद्यार्थियों ने एमए पंजाबी सेमेस्टर पहले में शानदार प्रदर्शन किया। इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल गुरदीप कुमार ने बताया कि कॉलेज छात्रा हरप्रीत कौर ने पहला, हरप्रीत कौर ने दूसरा और हरमन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके प्रिंसिपल गुरदीप कुमार शर्मा ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पंजाबी विभाग के मुखी डॉ. जसपाल सिंह, डॉ. हरविंदर कौर व प्रो. परमजीत कौर मौजूद थी।