पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहब ने समानता के लिए संघर्ष किया

बाबा साहब ने समानता के लिए संघर्ष किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | प्रखंड क्षेत्र के अररूआ खुर्द पंचायत के अररूआ कला ग्राम में बाबा साहेब जयंती मनायी गई। मुख्य अतिथि बीडीओ सुलेमान मुंडारी, मुखिया रेणु देवी, पंसस रामजी पासवान, समाजसेवी अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से डाॅ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत की। बीडीओ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं मुखिया रेणु देवी ने कहा कि संपूर्ण विकास लाना आंबेडकर का लक्ष्य था। इसके लिए सरकार द्वारा गरीबों के हित में कई योजनाएं चल रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया रेणु देवी ने की। संचालन पंसस रामजी पासवान ने किया। मौके पर सीआई नदीम अहमद, रोजगार सेवक संजय कुमार, स्वयं सेवक शशि भूषण, नेहा, अरुण के अलावे कृष्ण कुमार सिंह, वार्ड सदस्य कर्मी देवी, जलसहिया निर्मला शर्मा, विनोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे । उधर अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय कौवाखोह में वाद-विवाद, निबंध, चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मौके पर प्रधानाध्यापक कृष्णकांत सिंह, शिक्षक बिंदेश्वरी राम, टहलू महतो, श्रवण कुमार निराला, महेंद्र रजक आदि उपस्थित थे। जबकि सेमरवार गांव में पंसस कमला देवी के अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत सेवक विनोद राम, समाजसेवी अनिल राम, अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...