पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईपीएस प्रवीण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, याद में लगाया पौधा

आईपीएस प्रवीण सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, याद में लगाया पौधा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड कैडर के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी तथा वर्तमान में एनआईए के डीआईजी पद पर कार्यरत प्रवीण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर हरिहरगंज, बलरा, सुलतानी सहित प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। सोमवार को सुलतानी गांव में ग्रामीणों ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनकी याद में पौधरोपण किया।

इस अवसर पर नागेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वे ईमानदार और निष्ठावान पुलिस अधिकारी थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। मालूम हो कि नौकरी के शुरुआत में प्रवीण कुमार सिंह छतरपुर में एसडीपीओ के पद पर तैनात थे। वहीं हरिहरगंज स्थित डाक बंगला उनका आवास सह कार्यालय था। एएसपी के रूप मे वे आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे। खासकर क्षेत्र के युवाओं के साथ उनका बेहद लगाव था। युवा उन्हें प्रेरणास्रोत मानते हैं। लोगों ने इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, अजय सिंह, विमलेश पाठक, उमेश विश्वकर्मा, नागेंद्र सिंह, गोराई सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, विनय सिंह, सोखेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, टुली सिंह, विकास सिंह, मिथलेश सिंह, रमेश सिंह, सुजीत सिंह, अखिलेश सिंह, संतन सिंह सहित कई लोग शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...