पथरा ओपी में पनशाला खुली
हरिहरगंज | थाना क्षेत्र के सरसोत पंचायत के पथरा ओपी पर पनशाला खोला गया। इसका उद्घाटन करते हुए ओपी प्रभारी अखिलेश कुमार तथा पिकेट प्रभारी इसाउल अली ने कहा कि बढ़ती गर्मी के कारण आम लोगों की परेशानी को देखते हुए पुलिस द्वारा यह पनशाला खोला गया है। यहां शुद्ध और ठंडा पेयजल हर समय उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों के हर परेशानी को दूर करने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुरेश चौधरी, भाजपा नेता रौशन सिंह, एएसआई निर्भय कुमार, विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।