बाइक सवारों ने महिला के गले से सोने का चेन खींचा
हरिहरगंज | शहर के झंडा चौक के समीप बुधवार की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने स्थानीय महिला जामवंती कुंवर के गले से सोना का चेन छीन कर भाग गए। पीड़िता ने बताया कि घर से जैसे ही वे बाहर निकलीं तो रोड पर एक पल्सर बाइक पर सवार तीन लोगों ने झपट्टा मारकर चेन छीन लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो अपराधी पिस्तौल दिखाते हुए महाराजगंज की ओर भाग गए। उधर भुक्तभोगी के भतीजा प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि घर के समीप हुई घटना से सभी अचंभित हैं। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।