पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीपीसी के नाम पर क्रशर संचालक से लेवी मांगा

टीपीसी के नाम पर क्रशर संचालक से लेवी मांगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | थाना क्षेत्र के सरसोत गांव निवासी क्रशर संचालक राकेश रोशन सिंह से अज्ञात व्यक्ति ने टीपीसी के नाम पर लेवी की मांग की है। साथ ही लेवी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना 15 अप्रैल की है। दोपहर में दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से क्रशर प्लांट पर आए। मजदूरों को टीपीसी का आदमी बताकर बोला कि मालिक लेवी नहीं देता है। उसने रविन्द्र जी से बात करने तथा लेवी नहीं देने पर क्रशर को बम से उड़ाने तथा मालिक को गोली मारने की धमकी दी है। इस संबंध में क्रशर संचालक के आवेदन पर हरिहरगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...