पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 की जगह 10 किलो चावल बनाते हैं, छात्रों का हंगामा

14 की जगह 10 किलो चावल बनाते हैं, छात्रों का हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के अररुआखुर्द स्थित उमवि उर्दू मकतब के स्कूली बच्चों और आस पास के ग्रामीणों ने रविवार को घटिया एमडीएम मिलने पर जमकर हंगामा किया। मालूम हो कि इस विद्यालय में रविवार को कक्षा संचालित होती है, जबकि शुक्रवार को अवकाश रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि उपस्थित 123 बच्चों के लिए 14 किलोग्राम चावल के बदले 10 किलोग्राम, 2 किलो 9.50 ग्राम दाल के बदले डेढ़ किलो, 8 किलो सब्जी के बदले साढ़े तीन किलो सब्जी बनाया गया है। साथ ही मेनू के अनुसार सही मात्रा में तेल, मसाला का घोर अभाव है। इस कारण भोजन रंगहीन और स्वादहीन बनी है। इस बात की पुष्टि प्रधानाध्यापक मो मोबारक हुसैन ने भी किया। ग्रामीणों ने की सूचना पर उप प्रमुख के पति कपिलदेव ठाकुर ने मामले की तहकीकात के बाद ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप को सही पाया। एसएमसी के सदस्य मुस्लिम अंसारी, रजिया परवीन, वार्ड सदस्य मोजीबु निशा ने बताया कि महीनों से बच्चों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। रविवार को दर्जनाधिक बच्चों ने घटिया खाना खाने से इंकार कर दिया। स्कूल के नाजिया परवीन, साहिल आलम, आसिफ रज्जा अब्दुल वारिस आदि छात्रों ने बताया कि तीन महीने से इसी तरह का भोजन दिया जा रहा है, जबकि फरवरी माह से अबतक राशि के अभाव में अंडा नहीं मिला है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एसएमसी और माता समिति के बीच आपसी समन्वय नहीं है। इस कारण हमेशा एमडीएम संचालन को लेकर विवाद बना रहता है। हेडमास्टर के सुझाव को भी सदस्यों और शिक्षकों द्वारा अनसुना कर दिया जाता है।

घटिया एमडीएम मिलने पर जमकर हंगामा करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...