हरिहरगंज | भगत तेंदुआ ग्राम निवासी रवि साव ने शुक्रवार को हरिहरगंज थाना में अकारण मारपीट कर जख्मी बनाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में गांव के ही योगेंद्र राम, प्रदीप राम तथा कोराइल राम को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार रवि साव सुबह शौच को जा रहा था, इस दौरान आरोपी लाठी, तलवार लेकर आए और उसकी पिटाई करने लगे। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।