पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदस्यों की टिप्पणी से आहत होकर बीडीओ ने बैठक छोड़ी

सदस्यों की टिप्पणी से आहत होकर बीडीओ ने बैठक छोड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीडीसी की बैठक में शामिल अधिकारी व सदस्य।

भास्कर न्यूज | हरिहरगंज

प्रखंड सभागार में पूर्व निर्धारित शुक्रवार को बीडीसी की बैठक बगैर कार्यवाही किए स्थगित कर दिया गया। बीडीओ सुलेमान मुंडारी के बैठक से चले जाने के बाद ऐसा निर्णय लिया गया। हालांकि बैठक में प्रमुख संतोषीया देवी, उप प्रमुख सीमा देवी, के अलावे पंसस अमित कुमार सिंह, रामजी पासवान, हीरालाल यादव, कमला देवी, योगेश मेहता, शैला देवी, बिंदा देवी, मनोनीत मुखिया सरोज प्रसाद, आदि मौजूद थे। इस संबंध में प्रमुख संतोषिया देवी ने बताया कि शुरुआती तौर पर पिछले 12 अप्रैल की संपन्न बैठक में लिए गए निर्णयों पर कार्यवाही के संबंध में बीडीओ से जानकारी मांगी गई। तो वे सदन से बाहर निकल गए। इससे सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए इसकी सूचना दूरभाष पर एसडीओ को दी है।

कुछ सदस्यों की टिप्पणी से आहत होकर बैठक से बाहर आए : बीडीओ

उधर बीडीओ सुलेमान मुंडारी ने पूछे जाने पर बताया कि वे बैठक में निर्धारित समय से पहुंचे थे। तभी कुछ पंसस सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत तौर पर गलत टिप्पणी की गई। जिससे मेरी भावनाओं को ठेस पहुंचा। इस कारण बैठक से बाहर निकल गए। उन्होंने सदन के सदस्यों पर अनुशासनहीनता का भी आरोप लगाया। उन्होंने बैठक में पंचायत से संबंधित विकास के मुद्दों पर चर्चा न कर निजी जीवन पर टिप्पणी करना अनुचित बताया।

खबरें और भी हैं...