हरिहरगंज | प्रखंड क्षेत्र के कोल्हूवाड़ा ग्राम निवासी देवर रामजी मेहता ने अपनी विधवा भाभी सुनीता कुंवर को अपनाकर सहारा दिया है। स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को देवर तथा विधवा भाभी ने परिजनों की उपस्थिति में शादी रचाई। पुजारी श्याम सुंदर वैद्य ने विधि विधान के साथ दोनों को पति-प|ी के रूप में सात फेरे दिलवाया। स्नातक तक पढ़े रामजी मेहता मुंबई के निजी कंपनी में काम करता है। उसके बड़े भाई रामप्यारे मेहता की 2009 में मृत्यु हो गई थी। कालांतर में रामजी मेहता का विधवा भाभी के साथ मोहब्बत परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इसपर दोनों के पिता ने सहमति जताई। शादी समारोह में एएसआई श्याम नारायण सिंह, मुखिया मथुरा रजक, लड़की के पिता सुरेंद्र मेहता, लड़का के पिता रामलखन मेहता सहित गांव के कई लोग उपस्थित थे। मौजूद सभी लोगों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया।