पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रांसफार्मर लगने से शहरवासियों में हर्ष

ट्रांसफार्मर लगने से शहरवासियों में हर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | स्थानीय विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता के सौजन्य से शहरी क्षेत्र के अररूआ खुर्द जामा मस्जिद के समीप 200केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। गुरुवार शाम पूरी तरह से ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे मुहल्ले में विद्युत आपूर्ति बाधित थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल विधायक को दी थी। जिसके बाद विधायक ने फौरन कार्रवाई करते हुए विभाग से लगभग दस घंटे बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया। इससे स्थानीय लोगों ने हर्ष जताते हुए विधायक के प्रति आभार जताया और जनहित में उनके कार्यों की सराहना की। वहीं बसपा प्रखंड अध्यक्ष इरफान शाहिद ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाने से शहरवासियों समेत इस रमजान माह में रोजेदारों को काफी सहुलियत प्रदान होगी।

खबरें और भी हैं...