पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देसी शराब के आठ सौ पाउच के साथ बोलेरो जब्त, चालक फरार

देसी शराब के आठ सौ पाउच के साथ बोलेरो जब्त, चालक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के डेमा पउरा पर टोला से थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात देसी शराब का आठ सौ पाउच लदा एक बोलेरो जीप जेएच 17 सी 8638 को जब्त किया है, जबकि चालक और एक सवार भागने में सफल रहा। शराब को जीप पर दो प्लास्टिक के बोरा में रखा गया था। बरामद शराब के पाउच पर झारखंड देशी उत्पाद 200 एम एल अंकित है। इस संबंध में पुलिस अवर निरीक्षक पोलिकार कुजूर ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान प्राप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले उक्त बोलेरो वाहन को ग्रामीणों ने घेर रखा था। इसे पुलिस जब्त कर थाना ले आई। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर अज्ञात वाहन तथा चालक के विरुद्ध प्राथमिकी कांड संख्या 40/2018 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अभियान में पुलिस बल के मधुसूदन सिरका ,शेखर उरांव, रामचंद्र सिंह आदि शामिल थे। इधर चर्चा है कि इलाके के कई जगहों से धंधेबाजों द्वारा मोटरसाइकिल तथा छोटे वाहनों से ट्यूब में भरकर हजारों लीटर महुआ शराब बेरोकटोक बड़े पैमाने पर बिहार राज्य में भेजा जाता है।

खबरें और भी हैं...