पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हरिहरगंज : पांच दिनों से 13 वर्षीय किशोर लापता

हरिहरगंज : पांच दिनों से 13 वर्षीय किशोर लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | पीपरा थाना क्षेत्र के कुड़वा ग्राम निवासी सोबराती अंसारी का 13 वर्षीय पुत्र परवेज आलम पांच दिनों से लापता है। इस संबंध में सोबराती अंसारी ने पीपरा थाना में मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि 11 मई की दोपहर 11 बजे परवेज घर से निकला था। शाम तक वापस नहीं आने पर आसपास के परिचितों के यहां तलाश की गई, पर पता नहीं चला। बाद में रिश्तेदारों के घर भी तलाश की, परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। लापता युवक का रंग गोरा है। वह आसमानी रंग की शर्ट, ब्लू रंग की जींस तथा चप्पल पहने हुए है। पुलिस उसे तलाश करने का प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...