पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हौज का विषैला पानी से चार पशुओं की हुई मौत

हौज का विषैला पानी से चार पशुओं की हुई मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिहरगंज | थाना क्षेत्र के खड़गपुर ग्राम निवासी सूर्यनाथ मेहता के पानी के हौज में किसी ने यूरिया खाद मिला दिया था। इसके विषैला पानी पीने से खड़गपुर गांव के ही रामदेव भुइयां और महेंद्र राम की एक-एक गाय और राजबली राम की दो बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की शाम की है।

भुक्तभोगी परिवारों ने बताया कि सभी मवेशी चरने के बाद हौज में पानी पी लिया। इससे सभी बेहोश होकर गिर पड़े और तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। हालांकि ग्रामीणों द्वारा तत्काल घरेलू उपचार भी किया गया। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को खड़गपुर पंचायत के मुखिया पुष्पा देवी, समाजसेवी जितेंद्र मेहता ने प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही उक्त हौज में खाद का घोल किसने और क्यों डाला यह पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण इसकी जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...