मछली खरीद रहे ग्रामीण की बाइक डैम से चोरी, प्राथमिकी
हरिहरगंज | पीपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर निवासी गरीबन शर्मा की स्पलेंडर प्रो बाइक सीजी 15 सीएम 4255 चोरी हो गई। वह मंगलवार की सुबह अपने बाइक सेे मछली खरीदने सिरनीया डैम गया था। डैम से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी कर मछली खरीदने लगा। वापस लौटने पर बाइक गायब पाया। इस संबंध में वाहन मालिक ने पीपरा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।