जीत पर भाजपाइयों ने दी बधाई
हरिहरगंज | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल करने पर प्रखंड के भाजपाइयों ने हर्ष जताया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह को बधाई देते हुए राज्य में सरकार बनाने की उम्मीद जताई है। बधाई देने वालों में बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, उपाध्यक्ष मुन्ना विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष विमलेश यादव, बल्लू बलराम, सतेन्द्र पासवान, अशोक मैनेजर, रोशन सिंह, सतेन्द्र मेहता, राजीव रंजन, टंटू मिश्रा, विजय शौंडिक, पम्मी लाल, अमीन खां, सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं।