पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • 7 तोले सोना और 24 हजार रु. की नकदी पर किया हाथ साफ

7 तोले सोना और 24 हजार रु. की नकदी पर किया हाथ साफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना हरिके के अधीन अाते गांव परिंगड़ी में गत रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया। इस संबंधी सुखविंदर सिंह पुत्र सूबा सिंह निवासी परिगंडी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह खाना खाकर सो गए थे। रात को चाेरों ने उन्हें कोई जहरीली दवाई दे दी जिससे उन्हें गहरी नींद आ गई। उसी दौरान चोरों ने उनके दूसरे कमरे के ताले तोड़ कर 7 तोले सोना व 20 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। चोर जाते समय तीन ट्रंक भी अपने साथ लग गए। इसके अलावा चोरों द्वारा राम सिंह निवासी परिगंडी के घर से चार हजार रुपये चोरी कर लिए व सुखदेव सिंह निवासी परिगंडी के घर भी चोरी करने की कोशिश की गई लेकिन घरवालों के जाग जाने पर चोर वहां से बैरंग वापिस चले गए। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस थाना हरिके में दे दी।

खबरें और भी हैं...