पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चोरी की रेत समेत 1 काबू, एक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस थाना हरिके की ओर से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली समेत एक व्यक्ति को काबू किया है जबकि एक व्यक्ति मौके पर फरार हो गया। थाना प्रभारी प्रभजीत सिंह ले बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अवैध रेत ट्राली में भर कर ले जा रहा है। जिन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बूह रोड पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को ट्रैक्टर ट्राली समेत जिसमें रेत भरी हुई थी को काबू कर लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सरबजीत सिंह लाडी निवासी बूह के रूप में हुई है व जो व्यक्ति फरार हुआ है उसकी पहचान गुरभेज सिंह भेजा निवासी बूह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार हुए व्यक्ति की तलाश के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...