गांव बूह में चोरों ने भट्ठे से किया ट्रैक्टर चोरी
कस्बे के नजदीक गांव बूह में गत राम भट्ठे में चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया। भट्ठा बूह के मालिक रोहित कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरह शाम को अपने घर चले गए व रात चोरों द्वारा भट्ठे पर खड़ा ट्रैक्टर जिसके अगले टायर को ताला लगा हुआ था। चोरों ने वह ताला तोड़ कर ट्रैक्टर चोरी कर लिया। चोर जाते समय ताला वही फेंक गए। चोरी की घटना संबंधी थाना हरिके की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।