आग लगने से दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख
गांव बुर्ज देवा सिंह में आज दोपहर अचानक आग लगने से गेहूं की लहलहाती दो एकड़ फसल जल कर राख हो गई। इस संबंधी दिलबाग सिंह निवासी बुर्ज देवा सिंह ने दुखी होते हुए बताया कि उनके खेतों में लगी मोटर में बिजली की तारों के जोड़ में शार्ट सर्किट होने से अचानक गेहूं की फसल को आग लग गई और यह आग देखते ही देखते इतनी फैल गई कि इसने दो एकड़ जमीन में रोपाई की गई गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। गांव के लोगों ने ट्रैक्टरों के साथ व बड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया लेकिन इस मेहनत के बाद भी दो एकड़ फसल पूरी तरह से जल गई। पीड़ित दिलबाग सिंह ने सरकार से मांग की कि उन्हें इस नुकसान का मुआवजा दिया जाए।
बाक्स- इस संबंधी पट्टी डिवीजन के एक्सीयन गुरमुख सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस संबंधी सब डिवीजन हरिके पत्तन के एसडीएम पर आधारित टीम को मौके पर भेजा गया है जिसके बाद टीम द्वारा मामले की तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार को लिख कर भेजा जाएगा।
पीड़ित किसान ने सरकार से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।