पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पक्षियों के लिए बांधे परिंडे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावदाशाहजी| कस्बे के मेला मैदान स्थित हनुमान मंदिर परिसर के बगीचे में रविवार सुबह पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। यह बगीचा कस्बे से बाहर होने से पक्षियों की शरण स्थली है। गर्मी में पानी की कमी के चलते बगीचे के पौधे तो सूखने लग गए। साथ ही पक्षी भी प्यासे रहते हैं। इसी कारण यहां परिंडे बांधना सही कदम है। यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु परिंडों में रोजाना पानी डालेंगे, जिससे पक्षियों की प्यास बुझाई जा सके। इस दौरान पूर्व सरपंच ओम खंडेलवाल, डॉ. दीपेश तिवारी, प्रधानाचार्य रतनलाल मेहरा, बैजनाथ कुशवाह, संजय पारेता, दीनदयाल कुशवाह, रूपल विजय, भुवनेश चौरसिया, पवन गुप्ता, कमल मेहरा, प्रमोद जैन, रामस्वरूप लववंशी, रामेश्वर गौतम समेत कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...