छीपाबड़ौद| कस्बे में सोमवार को किसान महापंचायत की ओर से तहसील अध्यक्ष मांगीलाल कुमावत के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। तहसील अध्यक्ष कुमावत ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से लहसुन व चने के खरीद केंद्रों की तिथि 30 जून तक बढ़ाई जाने, काश्तकारों की संपूर्ण फसल खरीदने, ल्हासी बांध से निकाली गई नहर का निर्माण पूर्व सर्वे के अनुसार खजूरिया से कांकड़दा, अजनावर, भगवानपुरा, हरनावदाजागीर व नलखेड़ी तक किया जाने, हरनावदाशाहजी की गौण मंडी को शीघ्र चालू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। कुमावत ने बताया कि समय रहते मांगें नहीं मानी गई तो 22 मई को उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र यादव, सौभाग नागर, नरेंद्र ढोढरिया, रामरतन कुमावत, भूपत मीणा सहित किसान महापंचायत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।