पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • हरनावादाशाहजी. कस्बे में शनिवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित होने से कुएं पर लगी महिलाओं की भीड़।

हरनावादाशाहजी. कस्बे में शनिवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित होने से कुएं पर लगी महिलाओं की भीड़।

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल सप्लाई बाधित, कुएं-बावड़ियों से जुटाया पानी

हरनावदाशाहजी| कस्बे में शनिवार सुबह पीएचईडी की ओर से की जाने वाली पानी की सप्लाई बाधित रहने से अधिकांश नलों में पानी नहीं टपका, जिसके कारण कस्बेवासियों को पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ी। कस्बे में प्रतिदिन सुबह के समय पीएचईडी की ओर से की जाने वाली पानी की सप्लाई शनिवार को बाधित रही। केवल निचले इलाकों के कुछ नलों में पानी आया, वह भी अपर्याप्त था। इसके चलते महिलाएं सुबह ही कुएं, बावड़ियों पर पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद पीने का पानी मिल सका। दूसरी ओर अन्य दैनिक कार्यों के लिए परंपरागत जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ा। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देररात तक बिजली व्यवधान के कारण पानी सप्लाई की टंकियां पूरी नहीं भर पाई थीं। जिसके कारण शनिवार सुबह पानी की सप्लाई बाधित रही।

खबरें और भी हैं...