पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उठा पानी का मुद‌्दा

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में उठा पानी का मुद‌्दा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरनावदाशाहजी. सहजनपुर में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन अायोजित किया गया। पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ का ग्रामीणों ने स्वागत किया। साथ ही नए ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा व पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष बाबूलाल टाटू का स्वागत किया। मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पूर्व विधायक राठौड़ ने कहा कि साढ़े चार साल में विधानसभा क्षेत्र में कोई भी बड़ा काम नहीं हुआ।

सरकार भीषण गर्मी में हैंडपंप भी ठीक नहीं करा पा रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष बाबूलाल टाटू, सरपंच मेहफूज अली, जिला परिषद सदस्य रामकरण मालव, अंकित त्यागी, उम्मेद सिंह सोनगरा, राजेंद्र शर्मा, साबू भाई, शकील अहमद, कुलदीप राठौर, आसिफ भाई, सादिक भाई, नदीम बेग, मांगीलाल, राजू गुर्जर, घनश्याम बैरवा, सरपंच गोपाल सिंह, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल लोधा, लालजीराम लोधा, भंवरसिंह लोधा, राजू बंजारा, गौरीशंकर नागर, तेजकरण नागर आदि मौजूद थे।

छीपाबडौद. तहसील क्षेत्र के ग्राम मोखमपुरा में ब्लॉकस्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मीणा ने की। पूर्व विधायक राठौड़ ने कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व डायरेक्टर हीरालाल बंजारा माधोपुर एवं रमेशचंद्र नागर व अन्य का स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा बिन्दाराड़ा, पूर्व सरपंच मेहफूज अली सैयद, बाबूलाल टाटू, रामकरण मालव, श्रीराम गुर्जर, रशीद अहमद खान, शाबू मंसूरी, इकराम अली, धन्नालाल पोटर, तोलाराम मीणा, भंवरलाल मेहता आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान धनराज मीणा गुंदलाई, परमानंद खोहड़ी, रामहेत गुर्जर, मांगीलाल गुर्जर पंचकुई, महेंद्र गुर्जर का भी पूर्व विधायक राठौड़ ने सम्मान किया।

छीपाबड़ौद. सम्मेलन को संबोधित करते पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़।

खबरें और भी हैं...