हरनावादाशाहजी. समीपवर्ती सारथल मे दूरसंचार दिवस के अवसर पर श्रमदान करती महिलाएं।
हरनावदाशाहजी| नेहरू आदर्श महिला मंडल सारथल की ओर से गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र में विश्व दूरसंचार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी महावीर नागर ने बताया कि विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रप्रभा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्वच्छ भारत, समर इंटर्नशिप अभियान के तहत लगभग 15 महिलाओं ने दो घंटे श्रमदान किया। इस अवसर पर सहायिका मूर्तिबाई, ग्यारसीबाई, गीता, सीमा, रीनाकुमारी, राधा, कजोड़ीबाई, सम्पत बाई आदि महिलाएं मौजूद थीं।