पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

परीक्षा में सप्लीमेंट्री आने पर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | हरपालपुर

बीते रोज घोषित हुए कक्षा 12 वीं के परीक्षा परिणाम में सप्लीमेंट्री आने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यूपी पनवाड़ी ब्लॉक के महोबकंठ थाना के ग्राम भूरा के भगवानदास अहिरवार की पुत्री रविता अहिरवार हरपालपुर के शासकीय गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में ग्रह विज्ञान संकाय से कक्षा 12 में पढ़ रही थी। परीक्षा परिणाम आने पर जैसे ही उसने देखा कि अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंट्री आई है, उसने मार्कसीट निकलवाई तो पूर्णांक 500 में उसे 288 अंक मिले। अंग्रेजी विषय में 100 में 25 अंक मिले। उसकी अंग्रेजी में सप्लीमेंट्री आई, यह देख वह सदमे में आ गई और घर में फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया।

खबरें और भी हैं...