11 केवी लाइन का करंट लगने से राजा पोल पर ही चिपक गया।
यह है मामला
राजा शुक्रवार दोपहर घर पर ही फेसबुक पर फोटो स्टेटस वगैरह अपडेट कर रहा था। तभी बिजली कंपनी के हेल्पर के बुलावे पर वह बेड़ियाखाल के पास बिजली लाइन का फाल्ट (जंपर) मरम्मत के लिए चला गया। हेल्पर ने खुद काम करने की बजाय राजा को जंपर बदलने के लिए पोल पर चढ़ा दिया। इस दौरान अचानक करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीएम से इनकार कर दिया। करीब तीन घंटे चले घटनाक्रम के बाद एसडीओपी शशिकांत सरयाम व अन्य के आश्वासन पर पीएम हुआ।
परिजनों ने जेई और हेल्पर पर लगाए आरोप
राजा के माता-पिता, बड़े भाई तथा ग्रामीणों ने छनेरा ग्रिड जेई उदयभान कुशवाह व हेल्पर राजू के खिलाफ आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सड़ियापानी पुआ में युवक की मौत से शोक के साथ आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में हरसूद एसडीओपी शशिकांत सरयाम का कहना है ग्राम बेड़ियाखाल में करंट से हुई युवक की मौत के मामले में मर्ग कायम किया जा चुका है। विवेचना कर रहे हैं।