पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यक्रम का खाना फेंका, खाने से 6 गायों की मौत

कार्यक्रम का खाना फेंका, खाने से 6 गायों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरसूद | पुनर्वास स्थल हरसूद पर बुधवार को सड़कों के उन्नयन कार्य का शुभारंभ कार्यक्रम था। इसमें कंस्ट्रक्शन कंपनी ने कई लोगों के लिए भोजन बनाया था। बचा भोजन फेंक दिया गया। इसे खाने से 6 गायों की मौत हो गई। विधानसभा युकां ने इसे लेकर पहले सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला। फिर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति गरमा दी है। एसडीएम ने कार्यक्रम आयोजन करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दो दिन पहले पुनर्वास स्थल हरसूद की सड़कों के मजबूती करण कार्य का शुभारंभ स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने किया था। समारोह में करीब 2000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। आंधी-तूफान की वजह से इतने लोग भोजन के लिए नहीं पंहुचे। ज्ञापन देते समय युकां विस अध्यक्ष टोनी ठाकुर, अधिवक्ता महेंद्र अग्रवाल, विक्रम यादव, संजय यादव, भूरा प्रजापत, अनिल पाठक आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...