पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खंडवा के वकीलों को पहनाई माला, हरसूद के वकील बोले आपने पक्षकारों के लिए खर्च व परेशानी उठाई, आपका अभिनंदन है

खंडवा के वकीलों को पहनाई माला, हरसूद के वकील बोले- आपने पक्षकारों के लिए खर्च व परेशानी उठाई, आपका अभिनंदन है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरसूद एडीजे लिंक कोर्ट बंद कराने की मांग को लेकर धरना देने व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान को ज्ञापन देने वाले खंडवा के वकील सोमवार को सेशन ट्रायल सहित दीवानी मामलों की पैरवी करने हरसूद कोर्ट पहुंचे। हरसूद के वकीलों ने गेट पर पुष्पहार से स्वागत किया। कहा आप पक्षकारों के लिए अतिरिक्त खर्च कर परेशानी उठा रहे हैं, यह अभिनंदन के योग्य है। इसके बाद पता चला खंडवा के वकीलों की दलील थी कि न्याय पाना महंगा हो गया है... हरसूद अधिवक्ता संघ द्वारा ऐसा कर गांधीगीरी से जवाब दिया गया।

एडीजे लिंक कोर्ट बंद करने की मांग करने वाले खंडवा के वकीलों को हरसूद के वकीलों ने गांधीगीरी से दिया जवाब

आप अतिरिक्त खर्च कर पक्षकारों को न्याय दिला रहे हैं

खंडवा से हरसूद कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता राजेंद्र कुशवाह व गजेंद्र कुमार का पुष्पहार से अभिनंदन किया गया।

सोमवार को खंडवा से अधिकांश विद्वान वकील पैरवी के लिए नहीं आए। वरिष्ठ व कनिष्ठ सभी का पूरे सप्ताह गांधीगीरी से स्वागत कर उनकी विद्वता को नमन किया जाएगा। -जगदीश कुमार, अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ हरसूद

इस तरह दिया जवाब

कोर्ट परिसर में सुबह 11.15 से 12 बजे तक हरसूद अधिवक्ता संघ के महेंद्र अग्रवाल, महेंद्र पगारे, दिनेश पाल, निखिल गौतम, राम पंवार, नीलेश कौशल, मनोज गंगराड़े, दिनेश यादव, मोहित पाराशर ने गेट पर खंडवा के अधिवक्ता राजेंद्र कुशवाह, गजेंद्र कुमार व अन्य का स्वागत किया। हरसूद के महेंद्र अग्रवाल ने कहा खंडवा बार अध्यक्ष ने 12 अप्रैल को सांसद के सामने जो तर्क रखा उससे यह पता चलता है हरसूद में सेशन ट्रायल सहित दीवानी मामलों व अपील के लिए वकील नहीं हैं। इसलिए पैरवी के लिए खंडवा से वकील हरसूद ले जाने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। न्याय पाना महंगा हो गया है। हरसूद के वकीलों ने जवाब गांधीगीरी से दिया।

गलत तर्क निंदनीय है

हरसूद एडीजे लिंक कोर्ट को नियमित करने के पक्ष में खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, विधायक व मंत्री विजय शाह, बैतूल सांसद ज्योति धुर्वे ने विधि व विधायी कार्य मंत्री रामपालसिंह को पत्र लिखकर सहमति जताई है। अधिवक्ता महेंद्र पगारे ने कहा खंडवा बार को अपनी लाइन बड़ी करने का प्रयास करना चाहिए न कि हरसूद व पुनासा में बढ़ती न्यायिक सुविधा का विरोध। लिंक कोर्ट से पक्षकारों को मिल रही सुविधा से खंडवा बार वाकिफ है। इसके बावजूद गलत तर्क प्रस्तुत करना निंदनीय है।

खबरें और भी हैं...