प्रदेश में स्वाति, नौशीन व जिले में देवेंद्र रहे अव्वल
मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकंडरी और हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में हरसूद के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय सफलता पाई। वाणिज्य संकाय की स्वाति ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सातवां और नौशीन ने नौवां स्थान प्राप्त किया। उन्हें भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। जिले की प्रावीण्य सूची में किसान के बेटे देवेंद्र ने कला संकाय में दूसरा स्थान पाया। प्रियंका पटेल नगर में अव्वल रहीं।
प्रदेश, जिले और नगर के टाॅपर विद्यार्थी अभिनव, माॅडल, उत्कृष्ट और फ्लाइंग कलर एकेडमी के हैं। वाणिज्य संकाय की स्वाति राजेश शर्मा ने 93.8 प्रतिशत और नौशीन ने 93.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया। देवेंद्र लालसिंह यदुवंशी ने 90 प्रतिशत अंक के साथ जिले की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान पाया। हाईस्कूल परीक्षा में फ्लाइंग कलर्स एकेडमी की प्रियंका सत्यनारायण पटेल ने 96.2 प्रतिशत अंक पाए।
मौजवाड़ी हायर सेकंडरी का रिजल्ट शत-प्रतिशत - सरकारी स्कूलों के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में मौजवाड़ी हायर सेकंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। बोरीसराय का 84, माॅडल स्कूल का 81, कन्या स्कूल का 72 और उत्कृष्ट स्कूल का परीक्षा परिणाम 60 फीसदी रहा। हाईस्कूल में छनेरा हाईस्कूल का 97, माॅडल स्कूल का 92, कन्या स्कूल का 91, सड़ियापानी सरकार का 86, धनोरा का 82, पिपलानी का 80, मौजवाड़ी का 75, बोरीसराय का 74, भराड़ी का 68, दगड़खेड़ी का 66, बरूड़ और पटेल मोहल्ला स्कूल का 65, उत्कृष्ट और छाल्पी स्कूल का 52, शिवरिया हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत रहा।
निजी स्कूलों में फ्लाइंग कलर्स एकेडमी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अभिनव पब्लिक स्कूल का 98, ग्रीन फील्ड स्कूल का 80, ज्ञानोदय स्कूल छनेरा का 78, ज्ञानोदय स्कूल हरसूद का परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत रहा। हायर सेकंडरी में अभिनव स्कूल का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा।
स्वाति
प्रियंका
नौशीन
देवेंद्र