वन विभाग के अमले ने गश्त के दाैरान ट्रक की जांच की। इसमें 66 हजार रुपए की कीमत की 9.098 घन मीटर आम की लकड़ी भरी थी। अमले ने लकड़ी के साथ ट्रक जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिंगाजी रेंज के जामधड़ से लकड़ी इंदौर ले जा रहे थे। उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। कार्रवाई में रेंजर राजेंद्र सिंह सोलंकी, डिप्टी रेंजर श्याम सिंह बघेल, सीताराम खांडेराव, केएस सोनारे, ड्राइवर संजू और भाईराम ढाकसे सहित अन्य अफसर-जवान शामिल थे।
शनिवार रात गश्त के दौरान अमले को जामधड़ में आम की लकड़ी से भरा ट्रक एमपी-09 केसी- 6411 खड़ा होने की सूचना मिली। अमले ने मौके पर पहुंचकर इसमें सवार चार लोगों से पूछताछ की तो वे लकड़ी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं बता सके। इस पर अमले ने ट्रक और लकड़ी जब्त कर सत्तार पिता मुंशी खान निवासी लछोरा, शहजाद पिता हमीद, यासीन पिता रहीम खान निवासी पुनर्वास मोहल्ला खालवा और रिजवान पिता शेरू निवासी आजाद नगर इंदौर को गिरफ्तार किया। इन्हें रेंज कार्यालय लाकर बाद में मुचलके पर छोड़ दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया राजस्व क्षेत्र का मामला होने के कारण प्रकरण कार्रवाई के लिए खालवा तहसीलदार को प्रतिवेदन भेजा है।