पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छापाकुंड व बोरी सराय के बीच दो बाइक भिड़ीं, चार घायल; खंडवा रैफर

छापाकुंड व बोरी सराय के बीच दो बाइक भिड़ीं, चार घायल; खंडवा रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम छापाकुंड व बोरी सराय के बीच दो बाइक आपस में टकरा गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। चारों को इलाज के लिए खंडवा भेजा गया है। ग्रामीणों के अनुसार घटना दोपहर 1 बजे की है। छापाकुंड निवासी सुंदरलाल पिता मोहन सिंह (45) व मानसिंह प्रेमसिंह (20) बाइक से हरसूद जा रहे थे। दूसरी ओर से रामजीपुरा के मधु पिता आसाराम (38) व कैलाश पिता बाबूलाल (42) आ रहे थे। रास्ते में दोनों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों रोड से दूर जा गिरे। उन्हें 108 व डायल 100 से हरसूद अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद खंडवा रैफर कर दिया गया

खबरें और भी हैं...