घोड़ा पछाड़ तट पर किया विसर्जन
हरसूद | नगर के सेक्टर 5 में चल रहे गणगौर उत्सव का बुधवार को समापन हो गया। यह उत्सव सार्वजनिक रूप से किया गया था। नौ दिन तक माता की सेवा, पूजा व भक्ति की गई। रात में श्रद्धालुओं ने भजनों पर झालरिया का आनंद लिया। बुधवार शाम को जवारों व धनियर राजा-रणु बाई के रथों की शोभायात्रा निकाली गई। नगर का भ्रमण कर घोड़ा पछाड़ नदी तट पर जवारों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर समिति के बालकृष्ण टाले, अजय मार्कण्डेय, राम जीवन राजपूत, कमल खंडेलवाल, पवन गुर्जर, दीपक बोरदे सहित बडी़ संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।