सर्व ब्राह्मण समाज... अभिषेक कर मनाई परशुराम जयंती
हरसूद | सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा परशुराम सेना के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान परशुराम व आद्य गुरु शंकराचार्य की जयंती मनाई। किशनपुरा माताजी मंदिर में आचार्य गोपाल शर्मा व राहुल पाठक ने मंत्रोच्चार कर भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक कराया। पूजन-आरती के बाद प्रसादी वितरित की गई। इस मौके पर डॉ. जयंत गौतम, हेमंत शर्मा, प्रेमनारायण खंडेलवाल, जोगेंद्र प्रकाश शर्मा, अशोक सावर, विनीत वाजपेयी, रजत शर्मा, आनंद चौबे, देवेंद्र पंड्या, राजेश दुबे, अनिल बिल्लौरे उपस्थित थे।