पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामसभा, ग्राम संसद व चौपालों पर हो सामाजिक समरता पर चर्चा

ग्रामसभा, ग्राम संसद व चौपालों पर हो सामाजिक समरता पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरसूद | गांवों में सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए संगोष्ठी, ग्रामसभा, ग्राम संसद व चौपालों पर चर्चा होनी चाहिए। आज भी गांवों में यह बुराई पैर पसारे हुए है। चौपालों पर चर्चा कर इस विसंगति को दूर करने का प्रयास किया जा सकता है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर सिटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में यह बात जनपद सदस्य नारायण मांडले ने कही। इससे पहले अजाक्स, आंबेडकर जन्मोत्सव समिति, अजा-अजजा छात्र संगठन द्वारा बुखारदास बाबा से चौराहे सिटी पार्क तक शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि राम निवास पटेल, संतोष सोनी, रमेश गिन्नारे, कमल पटेल, शिव माणिक आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर तहसीलदार एसआर यादव, नायब तहसीलदार सहदेव मौर्य, सीएमओ संजय गीते, कमल खंडेलवाल, दिलीप पुरवेले, नीलेश कौशल, राम पंवार, दिनेश दांगोरे उपस्थित थे। संचालन यशवंत देवड़ा ने किया। आभार अनिल हीरे ने माना। अंत में नप अध्यक्ष ने आंबेडकर प्रतिमा पर छतरी लगाने की घोषणा की। एएसआई की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए नितेष सिटोले का सम्मान भी किया गया।

खबरें और भी हैं...