पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में प्रदेश की मेरिट में 7वें स्थान पर आई स्वाति व 9वें स्थान पर रही नौशीन के नाम से होगा बािलका छात्रावास

12वीं में प्रदेश की मेरिट में 7वें स्थान पर आई स्वाति व 9वें स्थान पर रही नौशीन के नाम से होगा बािलका छात्रावास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्वाति व नौशीन ने स्थान बनाकर हरसूद के साथ मुझे भी गौरवान्वित किया है। मेरे सपनों को साकार किया है। मेरी जिम्मेदारी बनती है कि प्रतिभाशाली बेटियों को प्रोत्साहित करूं। हरसूद में बनने वाले 200 सीटर बालिका छात्रावास का नामकरण स्वाति-नौशीन छात्रावास किया जाएगा।

पटाखा बाजार में बुधवार दोपहर 14.54 करोड़ से 69.30 किमी सड़कों के उन्नयन कार्य के शुभारंभ पर स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने यह घोषणा की। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष रमेश गिन्नारे, कमल खंडेलवाल, गौरीशंकर टाले ने भी संबोधित किया। संचालन अमित यादव ने किया। आभार प्रीतम सिंह डोटवा ने माना। मैरिट में 7वें तथा 9वें स्थान पर रही स्वाति राजेश शर्मा तथा नौशीन वहीद खान को मंत्री ने 21-21 हजार देने की बात भी कही।

टिप्पणी से उपजा था विवाद - समारोह में एक घंटे तक कार्यक्रम स्थल पर पार्षद गोलू बौरासी व अंत्योदय समिति अध्यक्ष रजत शर्मा, नगर महामंत्री प्रीतम सिंह डोटवा के बीच विवाद हुआ। यह थाने तक गया। विवाद सोशल मीडिया पर आमंत्रण पत्र पर की गई टिप्पणी से हुआ था। वरिष्ठों की समझाइश के बाद शांत हआ।

पुनर्वास स्थल की सड़कों के उन्नयन कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री विजय शाह ने की घोषणा

मंत्री ने सड़क निर्माण कंपनी से कहा गुणवत्ता में कोई कसर न रखें

नौशीन व स्वाति को सम्मानित करते मंत्री शाह।

नप चुनाव के दौरान आए मुख्यमंत्री चौहान ने हरसूद की सड़कों के लिए पूर्व में ही स्वीकृति प्रदान कर दी थी। 7-8 साल से शहर के नागरिक खस्ताहाल सड़कों से जूझ रहे थे। सड़कों के उन्नयन से उनकी इस समस्या का समाधान हो जाएगा। मंत्री शाह ने ठेकेदार कंपनी से कहा सड़कों की गुणवत्ता में कोई भी कसर न रखें। इस अवसर पर पूर्व महापौर भावना शाह, बैंक संचालक दिव्य दित्य शाह, नप अध्यक्ष पुष्पा पटेल, उपाध्यक्ष फरीद खान, संतोष सोनी, राम निवास पटेल, कमल पटेल, दिलीप पुरवेले, रमाशंकर पटेल, दगडूलाल मीणा, धर्मेंद्र भंडारी, नर्मदा प्रसाद तंवर, कपूरचंद कुमरावत, गुलाबचंद सोनी, विजय मंत्री, संतोष सिटोके, हरीश यादव, जगन्नाथ यादव, राम पंवार, रजत शर्मा, दिनेश दांगोरे एवं समस्त पार्षद उपस्थित थे ।

खबरें और भी हैं...