समाज में सामाजिक समरसता की जरूरत
हरसौर| रविवार को कस्बे के सदर बाजार में सामाजिक समरसता मंच की ओर से अम्बेडकर जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व कलेक्टर झालावाड़ डीआर जोधावत ने कहा कि आधुनिक समय में सामाजिक समरसता समाज की आवश्यकता है। समरसता के बिना विकास की कल्पना महज एक इत्तफाक है। राजस्थान कर बोर्ड के सदस्य मनोहरपुरी गोस्वामी ने कहा कि समाज से अब जातिगत वैमनस्ता लगभग खत्म हो चुकी है। संघ के जिला सह कार्यवाहक नटवरलाल, थानाधिकारी महावीरसिंह, भाजपा नेता हेमराज दिवाकर ने भी संबोधित किया। इस मौके मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।