पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडी में फिर बिगड़े हालात: दो किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें

मंडी में फिर बिगड़े हालात: दो किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी में फिर बिगड़े हालात: दो किमी तक लगी वाहनों की लंबी कतारें

प्रशासन ने स्थिति से निपटने संभाला मोर्चा, अपर कलेक्टर भी पहुंचे

भास्कर संवाददाता| हटा

कृषि उपज मंडी में अनाज बेचने आए किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। सोमवार को एक बार फिर मंडी में किसान आक्रोशित नजर आए। अधिक मैसेज आने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। मंडी के बाहर मुख्य गेट से सड़क के दोनों ओर 2 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसान दो-दो दिनों तक बाहर भूखे प्यासे तेज गर्मी में सड़क पर अपने वाहन मंडी में प्रवेश के इंतजार में खड़े हैं। सुबह एसडीओपी कमलकुमार जैन के नेतृत्व में हटा, रजपुरा, मगरोंन थानों की पुलिस ने हटा मंडी पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण किया। इसके बाद अपर कलेक्टर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर आकर व्यवस्था सुधारने का प्रयास करते दिखे।

दरअसल किसानों को एक साथ मैसेज मिलने के कारण हटा की मंडी में हजारों की संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी में आ गए हैं। खरीदी केंद्रों पर पहले से रखे माल का परिवहन न होने एवं वारदाना व जगह न होने से अब इन किसानों को मंडी में प्रवेश नहीं मिल रहा है। हालांकि प्रशासन ने टोकन सिस्टम से व्यवस्था सुधारने की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और परेशान अन्नदाता 45 डिग्री तापमान में सड़क पर भूखे प्यासे पड़े दिखाई दिए।

400 ट्रैक्टर ट्रालियां कतार में लगी रहीं: सोमवार को मंडी में समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर लगभग 400 से अधिक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जिससे मुख्य मार्गो पर जाम के हालात रहे। किसानों के बीच अफरातफरी की सूचना पर अपर कलेक्टर आनंद कोपरिहा, हटा तहसीलदार ने भी मंडी पहंचकर स्थिति का जायजा लिया और व्यवस्थाएं बनाईं।

खबरें और भी हैं...